चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला महाविद्यालय में G20 कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.डी.सी नैनवाल द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का संचालन G20 कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. राखी पंचोला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अवनीश मलासी द्वारा G20 तथा Y20 पर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सागर मनवाल द्वारा छत्रों को संबोधित किया गया। कार्यशाला में जी20-प्रस्तावना एवं महत्व विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे प्रथम स्थान पर रहे सचिन बीएससी ll, द्वितीय स्थान पर संजना बीएससी II तथा तृतीया स्थान पर विवेक लोधी बीएससी II रहे। कार्यशाला में महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष के छात्र/छात्राऐं, G20 कार्यक्रम समिति के सदस्य डाॅ०पूरण सिंह खाती, डाॅ०संगीता रावत तथा समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा