पेयजल योजनाओं
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं की लेट-लतीफी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पेयजल योजना का निर्माण कार्य, जियो टैग और हर घर जल प्रमाण पत्र लेने का कार्य पूर्ण न करने वाले पेयजल निगम और जल संस्थान की डिवीजनों का लक्ष्य तय करते जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी डॉ. चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। विभागवार मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधूरे कामों और लक्ष्य के अनुसार न करने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक उपाध्याय को निर्देश दिए कि जो डिवीजन लक्ष्य पूर्ति नहीं कर रहे हैं, उनके कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जांच कराई जाए। जांच में यह देखा जाए कि डिवीजन क्यों समय पर कार्य पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट उनको प्रस्तुत की जाए। उन्होंने बीरोंखाल में स्वीकृत कांडा तल्ला पेयजल योजना का विवाद सुलझाने के लिए संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी की मदद लेने के निर्देश दिए। बताया गया कि पेयजल निगम श्रीनगर के अधीन तीन और पेयजल निगम कोटद्वार प्रथम व द्वितीय डिवीजन के अधीन एक-एक पेयजल योजना के प्रकरण वन भूमि हस्तातंरण स्तर पर लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के साथ इस संबंध में पत्राचार करने की बात कही। इस मौके पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके रॉय, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत और अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ