गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने गुरूवार को जल जीवन मिशन कार्यो की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जल जीवन मिशन के द्वितीय फेज के कार्यो की प्रगति, हर घर जल, स्रोत की जियो टैगिंग और पेयजल की गुणवता को लेकर समीक्षा की गयी। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यो में मैन पावर बढ़ाते हुए तेजी लायी जाए। उन्होंने हर घर जल और स्रोतो की जियो टैगिंग के कार्य 30 सितम्बर तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। डीपीआरओ को ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के माध्यम से हर घर जल का सर्टिफिकेशन कराते हुए फोटो अपलोड कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान के अधीक्षण अभियन्ता संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जनपद में 571 योजनाएं स्वीकृत हैं। इसमें से 372 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है। शेष 299 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के कार्यो में जनपद राज्य में 9वें स्थान पर है। जनपद में 68 प्रतिशत योजनाओं के सूचना बोर्ड और 26 प्रतिशत पेयजल स्रोत की जियो टैगिंग कर दी गई है। जनपद में 99.68 प्रतिशत एफएचटीसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान कर्णप्रयाग मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा