– दिए महायोजना के निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश
गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने बुधवार को बदरीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण जो कार्य प्रभावित हुए है, उनमें तेजी लाई जाए।
डीएम ने कहा कि तीर्थपुरोहितों के अधिकतर आवासीय भवनों का निर्माण कार्य इसी सीजन में पूरा करें। सिविक एमिनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा और रिवरफ्रंट के अवशेष निर्माण कार्यो में भी तेजी लाए। कहीं पर कोई भी समस्या हो तो तत्काल संज्ञान में लाया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बदरीनाथ में नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो सहित सिविक एमिनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, हॉस्पिटल, तीर्थ पुरोहित आवासीय भवन निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने धाम में स्वच्छता एवं साफ सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सीएस वशिष्ठ, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।
बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य
बदरीनाथ मास्टर प्लान के पहले चरण में शेष नेत्र और बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, लूप रोड, बीआरओ बाईपास सहित स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है, जबकि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, अस्पताल विस्तार, बहुउद्देश्यीय और आगंतुक भवन का काम अंतिम चरण में है। तीर्थ पुरोहितों के आवासीय भवनों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण में बदरीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास के क्षेत्र का विकास, तीसरे चरण में मंदिर को झील से जोड़ने का काम किया जाना है।

More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!