देहरादून
उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा राज्य के गांवों को गोद लेने के अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को प्रत्येक जनपद में भी तत्काल प्रभाव से जिला प्रवासी प्रकोष्ठ गठित करने निर्देश दिए हैं। सीएस ने जिलाधिकारियों को राज्य के विकास में विभिन्न कार्यों के माध्यम से सहयोग करने के इच्छुक प्रवासियों के सहयोग हेतु जिला प्रशासन एवं प्रवासियों की माह में एक बार अनिवार्य बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस बैठक की रिपोर्ट तथा हर माह प्रवासियों के साथ किए गए समन्वय के प्रयासों की जानकारी नियमित रूप से शासन को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी डीएम को प्रवासियों के साथ निरन्तर संवाद बनाए रखने की हिदायत दी है। सीएस ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के विकास में भागीदारी के इच्छुक प्रवासियों को प्राथमिकता पर रखते हुए जिलाधिकारियों को प्रत्येक प्रवासी से व्यक्तिगत संवाद एवं समन्वय करना चाहिए। उन्होंने जिला प्रवासी सेल के माध्यम से प्रवासियों द्वारा गोद लिए जाने वाले गांवों के विभिन्न मुद्दों, समस्याओं, भूमि सम्बन्धित विषयों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने विभिन्न देशों से वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम जुड़े प्रवासियों से भी आग्रह किया है कि जनपदों में विकास की विभिन्न संभावनाओं को देखते हुए राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ क्षेत्रों के गांवों के विकास के लिए आगे आए तथा सम्बन्धित डीएम व जिला प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय बनाएं।
बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन, उत्तराखण्डी प्रवासी सेल के सदस्य सुधीर नौटियाल, वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, आयरलैण्ड से प्रवासी विकास लेखवार, विनोद लेखवार, यूएसए से वीरेन्द्र रावत, लंदन से विनोद जेठूरी, लखनऊ से एम पी भट्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।
श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीं शुभकामनाएं,चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज*