
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
जिले के सभी मतदान केंद्रो पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के बाद शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मे बनाये स्ट्रोंगरूम की सुरक्षा को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया मौके पर मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मीयो को निर्देशित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम का प्रवेश एवं निकास हेतु एक ही द्वार रहे अन्य सभी गेट बंद रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तीन चक्रीय होगी स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा।
सामान्य प्रेक्षक के एल मीणा ने भी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए कंट्रोलरूम का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कंट्रोलरूम का अवलोकन करते हुए सभी स्ट्रोंगरूम को देखा। स्ट्रोंगरूम की 24×7 रहेगी निगरानी।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के उपरांत सामान्य प्रेक्षक के एल मीणा की
उपस्तिथिति में स्ट्रोंगरूम को सील किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, सहित संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे

More Stories
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना