थाना राजपुर को दिनांक 20-21/4/24 की देर रात्रि में कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली कि मालसी डीयर पार्क पुलिया के डिवाइडर से टकराकर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर थाना पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची तथा सर्च अभियान चलाते हुए उक्त व्यक्ति को मौके से 50 मीटर नीचे खाई से बाहर निकाला गया तथा 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जिसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान रपतेन दर्जी पुत्र सोनम पलजोर निवासी मडूवाला थाना प्रेम नगर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई, घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति मसूरी घूमने गया था, तथा वापसी में मालसी डियर पार्क पुलिया के पास डिवाइडर से टकराकर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमे उक्त व्यक्ति नीचे खाई में जा गिरा थाना राजपुर के एसएसआई सुमेर सिह ने बताया कि चालक ने सर पर हेलमेट नही पहना हुआ था और संभवत शराब के नशे मे स्कूटी के संतुलन खोने के बाद ये दुर्घटना घटित हुई है पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टिया खाई में गिरने के कारण सर पर आयी चोट से मृत्यु होना पाया गया । दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!