ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने के लिए एक माह से भी कम का समय शेष रह गया है। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल, 2023 तक चाक-चौबंद करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम में बार-बार मौसम खराब होने व भारी बर्फवारी होने के कारण कुबेर ग्लेशियर पर दुबारा ग्लेशियर आने के कारण फिर से यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो गया है तथा यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए श्रमिकों द्बारा बर्फ हटाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है,
जिससे कि यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा