
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज जिला कार्यालय के संग्रह अनुभाग के पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल प्रभारियों द्वारा पत्रावलियों के व्यवस्थित रखरखाव के लिए सराहना की। इस दौरान उन्होंने सीआरए को प्राप्त होने वाले एस्टिमेट्स से सम्बन्धी पत्रावलियों सहित, वसूली, कार्मिकों के पेंशन प्रकरण, पदोन्नति, डिमांड रजिस्टर, आरसी, स्टॉक पंजिका आदि पत्रावलियों व पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिये कि चल-अचल सामग्री की स्टॉक पंजिका का उपयोग में लाई जा रही सामग्री के साथ मिलान कराना सुनिश्चित करें। आरसी से संबंधित पत्रावलियों के अवलोकन के दौरान उन्होंने श्रीनगर से संबंधित कुछ प्रकरणों पर उपजिलाधिकारी से फोन कॉल द्वारा फीडबैक भी लिया।
इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुसुम तड़ियाल, वैयक्तिक अधिकारी साधना शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजित रावत, प्रशासनिक अधिकारी श्रीकृष्ण उनियाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!