गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रस्तावित कार्ययोजना एवं गतिविधियों को लेकर परिचर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने छात्रों की बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता पर जोर देते हुए डायट के शैक्षणिक कार्यक्रम और प्रशिक्षण गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। ताकि छात्रों को इसका पूरा लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) के परिणामों का तुलनात्मक अध्ययन करें और जिन विद्यालयों के परिणाम अच्छे नहीं रहे उन पर रिसर्च कर कमियों को दूर किया जाए। स्कूलों में बच्चों को ई-लर्निंग से पढाने के लिए प्रभावी लर्निंग मटेरियल तैयार करते हुए शिक्षकों को भी इसके लिए प्रशिक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने डायट के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से समन्वय बनाते हुए आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जाए।
डायट के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने डायट के कार्य, दायित्व, संपादित कार्यक्रम एवं गतिविधियों से अवगत कराया और इस वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक धर्म सिंह रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
देवबन्द पुलिस ने गोदाम से गैस सिलेंडर चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,, अब पुलिस आरोपी क़ी निशानदेही पर सिलेंडर बरामद करने का कर रही प्रयास.!
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।