गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने गुरुवार को आरओ कार्यालय में अपना नामांकन जमा किया।
बदरीनाथ सीट पर उप चुनाव के लिए 10 विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए हैं, लेकिन अभी तक केवल भाजपा उम्मीदवार ने ही अपना नामांकन आरओ कार्यालय में जमा किया है। गुरुवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए अंतिम दिन 21 जून है। आगामी 24 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 26 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है। उप चुनाव के लिए विधानसभा बदरीनाथ सीट पर 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!