दिनांक 16 फरवरी 2023 को श्री अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के थाना रुद्रपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्र को अनावश्यक लंबित रखना पाया गया, जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक अपराध उधमसिंहनगर को दी गई थी।
उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक अपराध उधमसिंहनगर द्वारा प्रेषित जांच आख्या के आधार पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा लंबे समय तक प्रार्थना पत्रों को लंबित रखने वाले उपनिरीक्षक अम्बीराम आर्य, उपनिरीक्षक उमेश रजवार,उपनिरीक्षक दिनेश परिहार और उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार जनपद उधमसिंहनगर से दूरस्थ स्थानांतरित किए जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र को निर्देशित किया है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!