
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के उपरान्त सुशील कुमार, आयुक्त गढ़वाल मण्डल एवं श्री करन सिंह नगन्याल पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड ने श्री केदारनाथ धाम से पैदल चलकर गौरीकुण्ड तक की प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उपस्थित प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व पुलिस प्रभारियों को यात्रा में आये श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा करने तथा स्वयं का मनोबल उच्च बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान उनके द्वारा केदारनाथ धाम को जा रहे श्रद्धालुओं के साथ संवाद भी स्थापित किया गया। दोनों अधिकारियों द्वारा यात्रा पड़ावों पर नियुक्त पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे यात्रा संचालन के सम्बन्ध में श्री केदारनाथ धाम में तैनात सहयोगियों के निरन्तर सम्पर्क में रहेंगे तथा वहां की परिस्थितियों के अनुरूप यात्रा पड़ावों से यात्रा का संचालन करायेंगे। यह भी निर्देश दिये गये कि यात्रा के प्रारम्भिक चरण में आप लोगों को कुछ दिक्कतें जरूर आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह भर के अन्दर आप सभी इस रुटीन में ढल जायेंगे। हो सकता है कि आप में से अधिकांश लोग केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं में अवश्य रहे होंगे। निर्देश दिये कि यात्री अपनी यात्रा प्रारम्भ करते हुए पूरे जोश में रहता है, परन्तु यात्रा के दौरान थकान लगने से यात्रा पड़ावों में पहुंचकर उसके स्वभाव में भले ही कुछ परिवर्तन हो सकता है, परन्तु आप लोगों को सभी के साथ सौम्य व्यवहार करना है, क्योंकि यहां पर आने वाला श्रद्धालु हमेशा तो नहीं आने वाला, जैसा आपका व्यवहार रहेगा, उसके मन में यहां के प्रति वैसी ही धारणा रहेगी। साथ ही आपकों अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, यात्रियों के आगे-पीछे होने से उनको मिलाने या उनकी खोयी सामग्री इत्यादि ढूंढकर लौटाने में मदद करें, ऐसे में न केवल आपको आत्मसंतुष्टि होगी, बल्कि यात्रियों की दुआयें भी आपको लगेंगी।

अपने कर्तव्य निर्वहन में पूर्ण सजगता और ईमानदारी बरते जाने के निर्देश दिये गये। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यात्रा पड़ावों पर नियुक्त प्रशासन व पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को इस बार की यात्रा का सकुशल संचालन की शुभकामनायें दी गयी।


More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं