उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल की बैठक होगी आज, लोकसभा चुनाव के बाद पहली कैबिनेट…..
देहरादून: शनिवार को धामी मंत्रिमंडल की बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के बाद धामी मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक है। लोकसभा चुनाव के बाद आज शनिवार को धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। दोपहर एक बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी।
-आज अपराह्न एक बजे प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित होने वाली है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली कैबिनेट की बैठक होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में शहरी विकास, आवास, वित्त, राजस्व, कार्मिक, नियोजन, उच्च शिक्षा समेत कई विभागों से संबंधित प्रस्तावों फैसले आ सकते है।
निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में परिवर्तन का प्रस्ताव भी आ सकता है। आपको बता दें विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए सेवा आयु में वृद्धि प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।
बता दें इससे पहले कल हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान के लिए सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, बाहरी राज्यों के लोगों के बारे में यह जान लें कि उनका प्रदेश में भूमि खरीदने का उद्देश्य क्या है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला तो नहीं चल रहा है।
सीएम ने ये निर्देश राज्य में संदिग्ध और आपराधिक किस्म के लोगों को प्रदेश में बसने से रोकने के उद्देश्य से दिए। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने आवास पर उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सचिव गृह और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीएम ने उनसे सत्यापन अभियान के बारे में जानकारी ली और इसे और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए।


More Stories
भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर द्वारा बी डी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का किया आयोजन, समागम मे मौजूद सभी छात्राओं को युवा अवस्था मे होने वाली बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक.!
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय का ओचक निरिक्षण,मरीज़ो से बात कर मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा, अस्पताल की साफ सफाई देख चिकित्सा अधीक्षक को दीं शाबाशी,
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी