
नव वर्ष की पूर्व रात्रि पर डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ द्वारा स्वयं जनपद देहरादून के व्यस्तम मार्गो का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डीजीपी द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या व नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या मे पर्यटकों के जनपद देहरादून, मसूरी व आसपास के पर्यटक स्थलों पर आने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी देहरादून को आवश्यक निर्देश दिए गए, साथ ही ड्यूटी के दौरान अपने व्यवहार संयमित रखने तथा देहरादून आने वाले पर्यटकों की हर सम्भव सहायता के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके साथ सूक्ष्म जलपान कर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी व प्रदेशवासियों को भी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी

More Stories
रेस कोर्स मे युवक की हत्या कर शव को श्यामपुर रेत मे दबाया, दोस्तों ने नशे के चलते दोस्त की ले ली थी जान, पुलिस टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर दो अन्य आरोपियों की तलाश मे जुटी !
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई मोटर साईकिल की बरामद,उत्तरप्रदेश के जिला बागपत के रहने वाले है तीनो किशोर आरोपी !
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ