
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
31 दिसम्बर की रात जिन लोगो ने भी जश्न के लिये थामा था बोतल का हाथ उनमे से 62 लोगो की हवालात में कटी रात नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी 62 वाहनों को किया सीज नव वर्ष की पूर्व संध्या व नव वर्ष के अवसर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्र में किए गए हैं सुरक्षा के समुचित प्रबंध पुलिस ने लगातार एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की सघन चेकिंग करते हुए 62 लोगो के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की
नव वर्ष की पूर्व संध्या तथा नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून, मसूरी व आसपास के पर्यटक स्थलों पर आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, साथ ही जनपद की सीमाओ व आंतरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर सभी वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से सघन चेकिंग सुनिश्चित की गयी।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा सभी 62 वाहनों को सीज किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं देर रात्रि तक क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति