देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल-खेता मोटर मार्ग सुयाकोट में सातवें दिन भी बंद रहा। मार्ग को खोलना लोनिवि के लिए चुनौती बनता जा रहा है। मार्ग बंद होने से घाटी के आठ गांव में आवश्यक सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। अब क्षेत्र में रसद की किल्लत शुरू होने लगी है। हालांकि विभाग सड़क को खोलने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है, लेकिन हल्की सी बारिश में भी सुयालकोट में लगातार ऊपर से भूस्खलन जारी रहने से जेसीबी काम नहीं कर पा रही है।
इधर बारिश से देवाल-लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग के उलंगरा बमणवेरा के पास पेड टूट कर सड़क पर आने से सुबह बाधित रहा। मुदोली और लोहाजंग में भी सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी लेकिन लोनिवि ने दोपहर में मार्ग को खोल दिया गया है। देवाल-बेराधार मोटर मार्ग तालेजर में भूस्खलन से बंद है। देवाल-घेस मोटर मार्ग को जगौल चोराखेत के पास मलबा आने से बंद था जिसे बाद में खोल दिया गया है।
लोनिवि के सहायक अभियंता जगदीश टम्टा ने कहा कि देवाल-लोहाजंग-वाण और देवाल-घेस बंद हुए मार्ग को खोल दिया है। देवाल-खेता के सुयालकोट को खोलने के लिए जेसीबी लगायी गई है सड़क को खोलने का प्रयास जारी है।

More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील