गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकासखण्ड के मंडल घाटी स्वायत्त सहकारिता बैरागना में गुरूवार को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका सम्बर्द्धन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निर्धन, विधवा एवं विकलांग परिवार को अल्ट्रा पूअर (अति निर्धन एवं अत्यन्त निर्धन) 12 महिलाओं को 35 हजार रुपये प्रति लाभार्थी को कलस्टर अध्यक्ष देवेश्वरी देवी की ओर से सहयोग राशि के चैक वितरित किये गये।
इस अवसर पर रीप परियोजना से सहायक प्रबंधक राजवर सिंह बिष्ट ने परियोजना के उद्देश्यों को लाभार्थियो को बताया गया। सहायक प्रबन्धक महेन्द्र सिंह कपोला ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्ट्रा पूअर लाभार्थियों को आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्ट्रा पूअर पैकेज दिया जा रहा हैं इस सहयोग धनराशि से वे अपनी अम्वीविका गतिविधि जिसमें डेयरी, पशुपालन, मुर्गी पालन, दुकान चलाकर अपनी आजीविका संचालित करेंगी। ताकि उनकी आजीविका में सुधार हो सके। इस अवसर पर आजीविका समन्वय देवेंद्र नेगी, सेमवाल अंशुल लतादेवी, अनामिका, रामेश्वरी सेमवाल आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री