March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से दो किलो अवैध चरस की बरामद, आरोपी पुलिस को धोखा देने के लिए महंगी कार से कर रहा था नशे का काला कारोबार, उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है आरोपी !

टिहरी की रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को दो किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा नशे पर लगाम लगाने के निर्देश सभी अधीनस्थो को दिये हुए है जिसके चलते थाना देवप्रयाग पुलिस ने कल देर रात्रि रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर चरस तस्कर को 2.009 किलोग्राम अवैध चरस के साथ कार सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है आपको बता दे की थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक KIA SONET कार संख्या UK07HF-9684 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 2.009 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसे अभियुक्त द्वारा बेचने हेतु परिवहन किया जा रहा था।

🔶 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम – श्रवण कुमार
पिता का नाम – ओमप्रकाश
निवासी – ग्राम चन्दौक, पोस्ट चंदक, थाना नांगल, जिला बिजनौर
उम्र – 29 वर्ष

🔶 पूछताछ में खुलासा
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व उत्तरकाशी जनपद के कमद क्षेत्र में जिओ कंपनी की लाइन बिछाने के कार्य हेतु गया था। इस दौरान वह चरस का सेवन करने का आदी हो गया और वहीं उसकी पहचान कमद क्षेत्र निवासी भरत नामक व्यक्ति से हुई, जो चरस बेचने का कार्य करता है।

🔶 ठेकेदारी के कार्य में आर्थिक नुकसान होने के बाद अभियुक्त ने मोटी कमाई के लालच में आकर भरत से कई बार चरस लेकर उसकी बिक्री करना शुरू कर दिया। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह पार्टनरशिप में कार्य कर रहा था तथा एक JCB मशीन को रेलवे प्रोजेक्ट में लगाने संबंधी बातचीत हेतु देवप्रयाग आया था। इसी दौरान वह साथ लाई गई चरस को रुड़की में बेचने ले जा रहा था, तभी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

🔶 पूछताछ में अभियुक्त द्वारा चरस की खरीद-फरोख्त को लेकर अन्य व्यक्तियों से संपर्क होने की जानकारी भी दी गई है, जिसके संबंध में विस्तृत जांच प्रचलित है।

🔶 कानूनी कार्यवाही
थाना देवप्रयाग में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20/60/27/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की कार को सीज कर दिया गया है।
अभियुक्त को दिनांक 27/12/2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

🔶 पुलिस टीम, थाना देवप्रयाग
1. निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा – प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 दीपक लिंगवाल – चौकी प्रभारी तीनधारा
3. अपर उ0नि0 महेंद्र सिंह राणा
4. का0 अजीत चौधरी
5. का0 भूपेंद्र कुमार
6. का0 पवन
7. का0 विवेक भट्ट

 

You may have missed

Share