उत्तराखंड में श्री केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवाएं शुरू, दर्शन कर प्रफुल्लित हुए श्रद्धालु…….
देहरादून: श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर हुई अतिवृष्टि के चलते प्रभावित यात्रा एव बाबा के दर्शन दोबारा शुरू कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर गुरुवार को मौसम साफ होने के बाद हैली सेवाओं से यात्रा एव दर्शन शुरू हो गए हैं। वहीं धाम में हैली रेस्क्यू का इंतजार कर रहे 33 यात्रियों को भी एमआई 17 एव अन्य हैली सेवाओं के माध्यम से दोपहर तक रेस्क्यू कर लिया गया है।
सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ धाम में रेस्क्यू एव राहत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। गुरुवार सुबह मौसम साफ होते ही वायु सेना के एमआई 17 एव अन्य हैली सेवाओं के माध्यम से धाम में रह रहे श्रद्धालुओं को शेरसी एव चारधाम हेलीपैड पर उतारा गया। हैली सेवाओं से पर्याप्त राशन एव अन्य अनिवार्य सामग्री भी पहुंच गई है। उधर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के निर्देशन पर हैली सेवाओं से बाबा केदार के दर्शनों के लिए भी लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !