उत्तराखंड में हरिद्वार के हर की पौड़ी पर रील बनाने के नाम पर अश्लील हरकत, भड़के श्रद्धालु और फिर…
हरिद्वार: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बना रहे युवक और युवती को मौके पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों वहां से खिसकते बने। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार के लोग ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को उस समय महंगा पड़ गया, जब मौके पर श्रद्धालुओं ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामा होता देख रील बनाने के चस्की युवक-युवती रफूचक्कर हो गए।इस मामले एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा को भंग करने का काम करते हैं।
मालवीय घाट का मामला
वायरल वीडियो मालवीय घाट हरिद्वार का बताया जा रहा है। दरअसल, घाट पर जब श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे, तब एक जोड़ा भगवा कपड़ों में अश्लील हरकत करते हुए रील बनाने में लगा था। धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत करता देख मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।
मौजूद लोगों ने युवक युवती को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद दोनों वहां से खिसकते बने। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार के लोग ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।


More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने sog की मदद से भूसे के ढेर मे ढूंढ निकाली छोटी सी सुई, मांडू वाला जंगल मिली सड़ी गली लाश की सुलझाई गुथी,मृतक महिला कि हत्या के आरोप मे मृतका के पहले पति को किया गिरफ्तार, हालात से तंग आकर पति ने ही दिया था अपनी पूर्व पत्नी की हत्या को अंजाम !
देहरादून की सड़को पर उतरकर सचिव लोकनिर्माण और डीएम सविन बंसल ने किया सड़को का निरिक्षण,निरीक्षण के दौरान पुरे शहर मे सड़क रेस्टोरेशन कार्य पर जताया संतोष,
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने तमंचा दिखाकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी वज़िद को किया गिरफ्तार, युवती ने दोस्ती करने से किया मना तो आरोपी ने तमंचे के दम पर अपहरण का किया था प्रयास !