गौ-वंश के खून से लाल हुई देवभूमी ,प्रेमनगर पुलिस की नाक के नीचे कटे छः गौ-वंश ,बजरंगदल और हिन्दू संगठनो ने जताया रोष,पुलिस ने तीन दिन मे पकडने का दिया आश्वासन।
देहरादून. आज 29 जनवरी देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र के बड़ों वाला में आज गौ तस्कर जब गोवंश काट रहे थे तभी मोहल्ले वाले काटने वाले स्थल पर पहुंच गए तथा उन्होंने जैसे ही तस्करों को घेरा, तो तस्कर कार में बैठकर फरार हो गए, तथा बाकी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गये , तब तक घटनास्थल पर गौ तस्कर 6 गाय काट चुके थे, जिनके शव को पुलिस अपने साथ ले गई .
इस घटना की जानकारी जैसे ही बजरंग दल गौ रक्षा दल के प्रमुख भूपी चौधरी को मिली तो वह मौके पर अपने साथियों के साथ पहुंचे, जिनमे अभिषेक भार्गव , उम्मेद नेगी, मोहित बड़थ्वाल प्रमुख थे , तथा उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा तथा उन पर सहयोग ना करने का आरोप लगाया.
इस वाक्य को लेकर लोगों में और पुलिस में नोकझोंक भी हुई जिस पर मौके पर इंस्पेक्टर तथा क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए तथा उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह 3 दिन के अंदर तस्करों को पकड़ लेंगे, जिस कार पर तस्कर भाग निकले जांच करने पर पता चला कि वह नंबर मोटरसाइकिल का था, गौ रक्षक भूपी चौधरी जी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इसी तरह उत्तराखंड की पवित्र देवभूमि में गोवंश कटता रहा तो वह बहुत जल्दी ही एक आंदोलन चलाएंगे तथा सड़कों पर उतर आएंगे
More Stories
नैनीताल क़ी रामनगर पुलिस ने महिला क़ी निर्मम हत्या का किया सफल खुलासा, हत्या को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दिया था हत्या को अंजाम, आरोपियों ने महिला को पत्थरो और लोहे क़ी रोड़ से कूच कूच कर उतारा था मौत के घाट.!
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!