
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं इम्फॉमेशन टेकनोलॉजी के होनहार छात्र दिशांक सिंह का आई.एम.ए. इंडियन मिलिट्रि एकेडमी में चयन हुआ है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिशांक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामंनाए दीं। दिशांक विश्वविद्यालय में एम.सी.ए. के छात्र है। दिशांक के माता पिता ने बताया कि कठोर अनुशासन व जज्बे का माहौल होने के कारण दिशांक बचपन से ही सेना मे जाने का जज्बा रखते थे, हाल ही में दिशांक ने सी.डी.एस. की परीक्षा पास की है और आई.एम.ए. मे जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करने जा रहे है। स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन के प्रो. डॉ. संजय शर्मा और डॉ. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि दिशांक मैधावी छात्र हैं और एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द