
इस बार मानसूनी सीजन सहित बरसात का सीजन काफी लम्बा रहने सहित आम जनमानस की परीक्षा लेने वाला रहा है। लगातार हो रही बारिश में कुछ कमी आने तथा चारधाम यात्रा की चहल पहल बढ़ने के दृष्टिगत आज पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में स्थानीय व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, व्यापारी बन्धुओं व सीएलजी सदस्यों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए चारधाम यात्रा (केदारनाथ यात्रा) के पहले चरण में दिये गये सहयोग का आभार प्रकट कर आगामी लगभग 40 से 45 दिनों की यात्रा के लिए पुनः सहयोग की अपील की गयी। उन्होने बताया कि मौसम के खुलने के साथ ही केदारनाथ व बद्रीनाथ की यात्रा के लिए अचानक से आने वाले यात्रियों की भीड़ में इजाफा होने लगा है। आने वाली 15 तारीख से यह भीड़ और बढ़ेगी और लगभग एक माह के लिए अत्यधिक संख्या में यात्रियों को आवागमन होना सम्भावित है। इसके दृष्टिगत जनपद मुख्यालय से ही यात्रा के प्रथम चरण की भांति व्यवस्थायें बनायी जानी हैं। उन्होने यह भी अवगत कराया गया कि हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते जवाड़ी बाईपास वाले मार्ग पर ज्यादा निर्भरता नहीं रखी जा सकती, उक्त मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। यात्रा के इस दूसरे चरण में कस्बा रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग पर अत्यधिक दबाव रहेगा। ऐसे में उन्होने स्थानीय व्यापारियों व आम जनमानस से अपील की है कि वे सड़कों के किनारे पार्क किये गये वाहनों को स्वयं से हटवाकर गुलाबराय मैदान में पार्क करा दें। उन्होने उपस्थित कोतवाली प्रभारी व यातायात उपनिरीक्षक को इस सम्बन्ध में एक दो दिन निरन्तर आवश्यक अनाउंसमेंट कराने तथा इसके उपरान्त भी वाहन न हटाने पर टोइंग क्रेन के माध्यम से हटवाने के निर्देश दिये। साथ ही पैदल चलने हेतु फुटपाथों को भी अतिक्रमण मुक्त रखे जाने के निर्देश दिये गये। सीएलजी सदस्यों द्वारा उठाये गये बिन्दु यथा हाल की बारिश के कारण सड़कों पर हुए गड्डे, बाजार में पेयजल आपूर्ति सहित स्थानीय नगर पालिका के स्तर से किये जा सकने वाले कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धितों से तत्काल पत्राचार किये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अवगत कराया कि पूर्व में आयोजित हुई गोष्ठियों के दौरान भी बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये जाने विषयक मुद्दे पर अपेक्षित सहयोग मांगा गया था इसे निरन्तर जारी रखे जाने की आवश्यकता बतायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों को साइबर अपराध के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस के स्तर से तैयार की गयी जनजागरुकता पुस्तिका (बुकलेट) वितरित की गयी।
आज आयोजित हुई गोष्ठी अवसर पर राय सिंह बिष्ट अध्यक्ष व्यापार संगठन, चन्द्रमोहन सेमवाल, जिला महामंत्री व्यापार संगठन, पूरण सिंह कप्रवाण अध्यक्ष जीप टैक्सी यूनियन, भगत सिंह कप्रवाण जगदम्बा प्रसाद गोस्वामी, महावीर सिंह रावत, हरि सिंह पंवार, बुद्धि बल्लभ ममगाईं, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, माधो सिंह, प्रदीप बगवाड़ी, राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल, मुकीम अहमद, अर्ब्दुरहीम, जी.एस. रावत. श्री प्रीतम पुण्डीर, श्रीमती सुशीला बिष्ट, सुरेश सूरी इत्यादि उपस्थित रहे।


More Stories
ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत, उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए युवाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर गंगा माँ क़ी सफाई का चला अभियान, पुलिस के जवानो और अधिकारियो ने मिलकर क़ी माँ गंगा क़ी सफाई,आम जन से गंगा को स्वच्छ रखने का माँगा सहयोग.!
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास* *197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण* *पेयजल, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और पुलिस अवस्थापना से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल.!