
उप जिलाधिकारी प्रतापनगर द्वारा राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय रजाखेत तहसील मदननेगी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भवन मरम्मत का कार्य होना पाया गया । चिकित्सालय में तैनात तीन चिकित्सकों में से मात्र एक चिकित्सक मौके पर उपस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान एक फार्मासिस्ट तथा एक अन्य कार्मिक उपस्थित पाया गया। शेष कार्मिक अनुपस्थित पाए गए । उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है तथा आख्या जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रेषित की जा रही है ।


More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा