
उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान रजाखेत तहसील मदननेगी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकान में 03 सेल्समेन में से एक सेल्समैन उपस्थित पाया गया। दुकान में सीसीटीवी कैमरा तथा बिलिंग मशीन उपयोग में नहीं लाई जा रही है। शराब की दुकान का स्टॉक का मिलान किया गया जो सही पाया गया। शराब की दुकान के अभिलेख चेक किए गए जिनका रखरखाव सही पाया गया । यह भी देखा गया की दुकान में सितंबर माह में आबकारी विभाग द्वारा एक बार निरीक्षण किया गया है ।विगत निरीक्षणो में पाई गई कमियों का भी अवलोकन किया गया । शराब दुकान में कार्यरत सेल्समैन को सभी उल्लिखित कर्मियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।
स्थानीय लोगों से ओवर रेटिंग की जानकारी ली गई। किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा