
नरेन्द्र गोयल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डोईवाला को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जितने भी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय संचालित हैं उनमें फागिंग अनिवार्य रूप से किया जाए ।
दिए गए निर्देशों के क्रम में श्री सचिन रावत वरिष्ठ सफाई निरीक्षक नगर पालिका डोईवाला द्वारा अवगत कराया गया है कि नगर पालिका डोईवाला द्वारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय में फॉगिंग कराई गई जिसका विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई है तथा इसे नियमित करने की अपेक्षा भी की गई है।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द