सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक गांव में बरसात आते ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है और गांव के लोगों का शहर से सीधा संपर्क तीन महीने के लिए टूट जाता है। गांव के लोग सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते लगाते थक गया है और अब अगर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्र के पजाना धैना निगरानी मोटर मार्ग के हाल खस्ता हैं। बरसात के दिनों में यहां के किसानों को बाजार में कच्चा अनाज, फल और सब्जी छोड़नी और जरूरत का समान लाना मुश्किल हो जाता है। इस क्षेत्र में लोगों को बरसाती सीजन में तीन-चार महीने पहले से ही राशन, खाने-पीने का सामान आदि को अपने घर में स्टोर कर रखना पड़ता है। यहां से बरसातों के दिनों में पड़ने वाले फल और सब्जी के सीजन में सड़क खतरनाक होने के कारण हल्द्वानी मार्केट तक समय से नहीं पहुंच पाते हैं। यहां के किसानों की आजीविका केवल फल और सब्जी पर ही आधारित है। कैड़ा गांव से धैना कुकना मोटर मार्ग है, जिसे पक्का बनाने के लिए पिछले कई वर्षों से आवाज उठाई जा रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी, कुमाऊं कमिश्नर, पी.डब्ल्यू.डी.में लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कर चुके हैं। बीते 15 वर्षों से केवल 4 किलोमीटर डामरीकरण का कार्य होना बांकी है। कीचड़ भरे कच्चे मोटर मार्ग में भारी वाहनों के अलावा हल्के वाहनों के भी चक्के फंस रहे हैं।



More Stories
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !
जिलाधिकारी ने गुप्त सुचना मिलने के बाद ऑर्डिनेंस गैस सेवा की गाड़ी पर कराई छापेमारी, गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडर से गैस चोरी कर बेचते पकडे रंगे हाथ, जिला पूर्ति टीम ने सभी सिलेंडरो को किया जब्त, जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर थाना रायपुर ने मुक़दमा दर्ज़ कर जाँच की शुरू.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने एसओजी की मदद से शातिर जलसाज़ को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने लोगो को झांसे मे लेकर लाखो रुपयों की ठगी की घटना को दिया था अंजाम, पकड़ा गया शातिर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने.!