March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाये जाने की मांग, किया प्रदर्शन, बीडीओ कार्यालय पर की सांकेतिक तालाबंदी

देवाल (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो बर्ष बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी की। पंचायत प्रतिनिधियों ने एडीओ पंचायत राकेश गोस्वामी के माध्यम से प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के बैनर तले प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट अगवाई में क्षेत्र के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक कार्यालय में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी की। प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उनका संगठन एक देश एक चुनाव का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल को दो साल बढ़ा कर हरिद्वार जनपद के साथ करवाए जाय। कोविड काल में दो बर्ष तक विकास कार्यों के लिए कोई बजट नहीं आया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री की पहल को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड एक राज्य एक चुनाव के सिद्धांत को शीघ्र लागू करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में प्रधान संघ राजेंद्र बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख हीरा सिंह, प्रधान मनोज मिश्रा, तुलसी देवी, हुक्कम सिंह बिष्ट, आनंद सिंह, रेखा देवी, अंशी देवी, कुंदन कोटेडी, दीवान राम, शीला देवी, कुंदन राम, भागरथी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप राम, पान सिंह, रमेश राम आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share