गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने सोमवार को रेल विकास निगम, बीआरओ, पिटकुल और एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसीलों से समन्वय बनाकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें और परियोजनाओं के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से कोई भी प्रकरण लंबित न रहे।
जिलाधिकारी ने रेल विकास निगम को वन विभाग के सहयोग से रेलवे स्टेशन विस्तारीकरण के लिए प्रस्तावित गैर वन भूमि में शीघ्र पौधरोपण कार्य कराने के निर्देश दिए। एसडीएम को बीआरओ की ओर से जोशीमठ के मारवाड़ी में भूमि अधिग्रहण, भारत माला परियोजना के अंतर्गत जोशीमठ-मलारी मोटर विस्तारीकरण के लिए प्रस्ताव को भूमि राशि पोटर्ल पर अपलोड करने और जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग के पैकेज-2 में भूमि अधिग्रहण में प्रभावित होने वाले भूमि एवं भवनों का लोक निर्माण एवं राजस्व विभाग से शीघ्र संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। एनएचआईडीसीएल को तहसील से समन्वय स्थापित करते हुए कमेडा से हेलंग के मध्य 20 भूस्खलन क्षेत्र, 11 सिकिंग क्षेत्र का उपचार कार्य और दो सेतु निर्माण कार्य भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए परियोजना के कार्यो को तेजी से पूरा किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बीआरओ के मेजर प्रतीक काले, मेजर आदित्य, रेल विकास निगम के प्रभारी अधिकारी एमएस बिष्ट, डीजीएम एनएचआईडीसीएल सुशील वर्मा आदि मौजूद थे।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!