उत्तराखंड के हरिद्वार गंगा में स्नान कर रही महिलाओं का वीडियो बनाने वालों पर होगी कार्रवाई, घाटों पर भी लगाए गए चेतावनी बोर्ड…..
हरिद्वार: गंगा में स्नान कर रही महिलाओं का वीडियो बनाने वालों पर होगी कार्रवाई, घाटों पर भी लगाए गए चेतावनी बोर्ड
हिंदू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तराखंड महिला आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं।
इनमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि महिलाओं के फोटो वीडियो और शार्ट वीडियो बनाना कानूनी अपराध है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था पहले से ही है पर अनुपालन नहीं कराया जाता है।हरिद्वार में गंगा घाटों पर स्नान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं के फोटो, वीडियो बनाने और शार्ट वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
हिंदू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तराखंड महिला आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं। इनमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि महिलाओं के फोटो, वीडियो और शार्ट वीडियो बनाना कानूनी अपराध है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था पहले से ही है, पर अनुपालन नहीं कराया जाता है।
।चारधाम यात्रा सीजन में देश भर से ब्लागर और इंटरनेट मीडिया इन्फलुएंसर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। कुछ समय से देखने में आ रहा था कि कुछ ब्लॉगर हरकी पैड़ी सहित आसपास के गंगा घाटों पर स्नान करती महिलाओं और बालिकाओं के फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर डाल रहे हैं। हाल के दिनों में कई ऐसे वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है।


More Stories
हरिद्वार की पथरी पुलिस ने गौकशी के धंधे मे लिप्त कुख्यात तत्वों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन,गौकशी मे पूर्व में जेल जा चुके कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, अपनी हरकतों से बाज़ ना आने पर. गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की दी चेतावनी.!
एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वाधान में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026‘ के तहत खदरी स्थित विवेका एकेडमी में ‘कम्युनिटी न्यूट्रिशन के मेले का हुआ ‘ आयोजन, कार्यक्रम में कक्षा 8 के लगभग 100 से अधिक छात्रों ने किया प्रतिभाग ।
रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद