गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद के अंतर्गत बढ़ते बंदरों और लंगूरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को नगर क्षेत्र के नागरिकों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है।
ज्ञापन के माध्यम से डीवाईएफआई के गजे सिंह बिष्ट, अधिवक्ता देवेंद्र गुंसाई का कहना है कि एक लंबे समय से नगर क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों को आंतक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को घरों से बाहर निकलना दुभर हो गया है। बंदर और लंगूरों लोगों पर झपटा मार कर उन्हें घायल करने लगे है। हालिया दिनों में एक पुलिस के सिपाही पर पुलिस लाइन में और एक बी टेक के छात्र पर कालेज जाते हुए बंदरों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका यह भी कहना है कि ऐसी दशा में स्कूल जाते छोटे बच्चों और नौकरी पेशा करने वाले लोगों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यहां तक की घरों के अंदर घूस कर भी बंदर और लंगूर लोगों को परेशान करने लगे है। ऐसे में वन विभाग और पालिका को चाहिए की इन उत्पाती बंदर और लंगूरों को पकड़ कर नगर क्षेत्र से बाहर छोड़ दे। उन्होंने जिलाधिकारी से इस संबंध में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में एडवोकेट हरीश पुजारी, गजे सिंह बिष्ट, अधिवक्ता देवेंद्र गुंसाई, सीपीएम के जिला सचिव भूपाल सिंह रावत, भवान सिंह चौहान, मदन मिश्रा, संदीप फरस्वाण आदि के हस्ताक्षर हैं।

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!