देवाल (बद्री विशाल)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के जनप्रतिनिधियों ने भारत गैस और इंडियन गैस एजेंसी से देवाल मुख्यालय में कैम्प लगा कर सत्यापन करने की मांग की है।
सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि देवाल क्षेत्र में इंडियन गैस एजेंसी थराली और भारत गैस एजेंसी नारायणबगड़ से रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में इन एजेंसियों की ओर से आनलाइन गैस सत्यापन करावाया जा रहा है। लेकिन समस्या यह है कि दूरस्थ क्षेत्र वाण, घेस वलाण, तोरती, रामपुर, हरमल जो कि दूरस्था गांव है। यहां के उपभोक्ताओं को थराली और नारायणबगड़ जाने में परेशानी हो रही है। फिर वहां बहुत भीड होती हैं, अधिकांश घरेलू गैस कनेक्शन महिलाओं के नाम पर है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी चमोली से देवाल में गैस कनेक्शन सत्यापन कैम्प लगाने की मांग उठाई है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त