ज्योतिर्मठ (चमोली)। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति और लामरी तोक के भूस्वामियों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी जोशीमठ के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजकर विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली के लिए बनाये जाने वाले वैकल्पिक मोटर मार्ग को लामरी तोक से ले जाने की मांग की है।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी, भू स्वामी किरन देवी, संजय राणा का कहना है कि लामरी तोक में रविवार ग्राम के ग्रामीणों की काश्तकारी की भूमि है जहां पर आलू, राजमा, सेब के साथ अन्य पैदावार की जाती है। साथ ही यहां पर स्थानीय बेरोजगारों की ओर से होम स्टे भी बनाये गये है। सड़क के अभाव में यहां पर होने वाली पैदावार को सड़क मार्ग तक लाने में काफी परेशानी होती है। यदि यह स्थान सड़क मार्ग से जुड़ जाता है तो स्थानीय लोगों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में काफी सुविधा मिलेगी साथ ही स्थानीय बेरोजगारों की ओर से यहां बनाये गये होम स्टे को भी फायदा मिलेगा और अन्य बेरोजगारों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। ज्ञापन देने वालों में अतुल सती, कमल रतूड़ी, संजय राणा, अब्बल सिंह, कमल किशोर डिमरी आदि शामिल थे।

More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद