पोखरी (चमोली)। दिल्ली से कुछ लोग अपने साथियों के साथ पोखरी विकास खंड में स्थित कार्तिक स्वामी ट्रेक पर घूमने आये थे। जिसमें से एक व्यक्ति को अचानक चक्कर आने लगा और वह वहीं गिर गया। जिसको 108 की मदद से सीएचसी पोखरी लाए जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोष्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र चन्दन सिंह उम्र 45 साल निवासी ब्लॉक रोहिणी दिल्ली अपने चार अन्य साथियों के साथ गर्मियो में पहाड़ो की शैर पर निकले थे। ये सभी दिल्ली में साथ नौकरी करते है। क्रौंच पर्वत पर कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के बाद वापसी में कनकचौरी में पहुंचने से कुछ पहले बलदेव सिंह की अचानक तबियत बिगड गयी, जिसे 108की मदद से सीएचसी पोखरी लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह के परिजनों को सूचना करने पर वे पहुंच गये। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला-चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है।

More Stories
एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी सफलता,हत्या के प्रयास के मामले का वांछित अभियुक्त हरिद्वार से गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया बरामद.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर और दो दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर मे की गई चोरी का सामान किया बरामद, पकडे गये आरोपियों ने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए कर ली थी भगवान के घर मे ही चोरी.!
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!