
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने *ऑपेरशन प्रहार*के तहत गुंडा एक्ट के आरोपी को ढ़ोल बजाकर सीमा से बाहर का रास्ता दिखा दिया है आरोपी जावेद उर्फ़ अंडा अब 6 माह तक सीमा मे दाखिल नहीं हो पायेगा आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आदतन/अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा पुत्र स्व0 अली अहन निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर का कोतवाली विकासनगर पर आपराधिक इतिहास होने एवं अभियुक्त की छवि आम-जनता के मध्य आपराधिक प्रवृत्ती की होने पर जनहित एवं थाना क्षेत्र मे शान्ति व कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के दृष्टिगत उक्त अभियुक्त को जिला बदर करने हेतु उसके विरूद्व धारा 3(1) गुण्डा अधि0 के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रेषित की गयी थी तथा उक्त रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा आदेश/वाद धारा 3(1) गुण्डा अधि0 के अन्तर्गत अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश निर्गत किये गये थे। जिसके अनुपालन में आज दिनांक 09-04-26 को अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा को जनपद सीमा के डाकपत्थर बैराज के निकट खोदरी बॉर्डर से ढोल बजाकर एवं लाउडस्पीकर से मुनादी करते हुए जनपद देहरादून से जिला बदर की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को निर्देशित किया गया कि उक्त 06 माह की अवधि मे अभियुक्त जनपद देहरादून की सीमा मे पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
*नाम पता जिला बदर अभियुक्त:-*
01- जावेद उर्फ अण्डा पुत्र स्व0 अली अहन निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र -38 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-*
01- मु0अ0सं0 – 443/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
02- मु0अ0सं0- 163/2023 धारा 380/457/411 भादवि कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।
03- मु0अ0सं0 – 440/2021 धारा 380/457/411 भादवि कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।
04- मु0अ0सं0 -481/2018 धारा -295/120बी भादवि व धारा 3/5/11 गौवंश अधि0 कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।
05- मु0अ0सं0- 172/2017 धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।

More Stories
देवप्रयाग मे बेलेरो कार 250 फिट गहरी खाई मे समाई ,सड़क हादसे मे एक घायल और ठेकेदार सहित चार की दर्दनाक मौत, पुलिस और sdrf ने शवों को बाहर निकाल कर भेजा अस्पताल !
मसूरी मे मौत बनकर टूटा पहाड़: एसडीएम कर्मचारी आवास परिसर में घुसा विशाल बोल्डर, कर्मचारी बोले- अब यहां नहीं रहेंगे.!
बैरागीवाला हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार