
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
देहरादून की थाना सेलकुई पुलिस ने सत्यापन की कार्यवाही करते हुए आज भाववाला,एक्फाई यूनिवर्सिटी, भागीरथी एनक्लेव, शैतान चौक, बहादुरपुर, पीठ वाली गली आदी क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया और किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 70 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान कर 700,000/ रूपये का जुर्माना अध्यारोपित किया साथ ही साथ 30 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने पर लाकर गहन पूछताछ की गई
आपको बता दे कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन तथा चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किए गए हैं । जिसके क्रम में आज दिनांक : 04.08.2024 को थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीमो का गठन कर भाववाला, एकफाई यूनिवर्सिटी,भागीरथी एनक्लेव,पीठ वाली गली आदि स्थानों में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 70 चालान कर 700,000/ रूपये का जुर्माना अध्यारोपित किया गया साथ ही साथ संंदिग्ध लगने वाले 30 लोगो को गहन पूछताछ के लिए थाने लाया गया ।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस के अवसर पर डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में विशेष अभियान का आयोजन, मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य