हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
देहरादून के सहसपुर क्षेत्र मे लगातार हो रही वाहनचोरीयो के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने आसपास लगे कैमरो की मदद से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में था किन्तु पुलिस की सक्रियता के चलते वो इन बाइकों को बाहर निकालकर बेचने की अपनी योजना में सफल नहीं हो पाया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: जुबेर पुत्र हनीफ निवासी ढकरानी, थाना विकास नगर, जनपद देहरादून, उम्र 33 वर्ष
*विवरण बरामदगी :-*
1- वाहन संख्या UA07Q-8676 ग्लैमर( थाना सेलाकुई से संबंधित)
2- वाहन संख्या -UA07-8419
3- वाहन संख्या-UK16D-0440 स्प्लेंडर
*पुलिस टीम:*
1- अ०उ०नि० कृपाल सिंह
2- कां० शीशपाल
3- कां० फरमान
4- कां० अनीश

More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद