
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज कुमार, निवासी कुल्हान सहस्त्र धारा रोड द्वारा थाना राजपुर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कुल्हान स्थित दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल फ़ोन अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिये गये है, प्राप्त तहरीर पर थाना राजपुर पर तत्काल अंतर्गत धारा 305(।) ठछै के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को घटना के अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्द्रेश दिये गये, जिसके अनुपालन में थाना राजपुर स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले मार्गो के लगभग 116 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया, साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारिया एकत्रित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से दिनांक 15-16/7/24 को रात्रि के समय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वन विभाग की चौकी सहस्त्र धारा रोड के पास से चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त महावीर सिंह को चोरी किए गए 08 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
महावीर सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम पुनदोली, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 31 वर्ष।
*बरामदगी :-*
08 मोबाइल फोन *(कीमत 1,75,000 रुपए।)*
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 शोएब अली, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
3- कान्स0 विशाल
4-कान्स0 नंदन

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त