
लोकसभा चुनाव की आहट होते ही अवैध नशे के कारोबारीयो ने चुनाव मे नशे के सामान की पूर्ति करने के उद्देश्य से शराब की तस्करी करनी शुरू कर दी लेकिन राजधानी पुलिस ने भी ऐसे अपराधीयो पर लगाम कसने की ठान ली है इसकी बानगी कल फिर देखने को मिली आपको बता दे कि मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त क्रम में थाना राजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 20/02/2024 को धोरण पुल के पास चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त सागर नेगी को वेरिटो कार नंबर UK08W9599 से देसी/ अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 17 पेटी ( 10 पेटी देसी/ 07 पेटी अंग्रेजी ) शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर मे आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
सागर नेगी पुत्र इंद्र सिंह नेगी निवासी भरवा कैटल थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल , हाल पता देवनागरी रेस्टोरेंट किमाड़ी थाना कैंट देहरादून उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी*
1- 05 पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM व्हिस्की
2- 02 पेटी अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू
3- 10 पेटी देसी शराब जाफरान
4- वेरिटो कार नंबर UK08W9599
*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
02- उ0नि0 शोएब चौकी प्रभारी आईटी पार्क थाना राजपुर
03-हेड कांस्टेबल द्वारिका प्रसाद
04-कांस्टेबल अमित भट्ट
05-हेड कांस्टेबल चालक महावीर सिंह,थाना राजपुर।

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान,श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई, पी.जी. पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत फीस छूट से छात्रों में उत्साह .!
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,408 लापरवाह वाहन चालकों पर चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 173 वाहनों का किया चालान, 87,000 रु का जुर्माना वसूलकर 71 वाहनो को किया सीज.!
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक, जिले में 98.22 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित, 2.06 लाख से अधिक मतदाताओं के डिजिटाइजेशन पूर्ण होने की कही बात.!