
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने पैट्रोल पम्प पर आग लगाने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पकडे गये आरोपी ने गाड़ी में डीजल भराने को लेकर हुए विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक: 18-02-26 को कोतवाली पटेलनगर पर वादी राजेश अग्रवाल पुत्र स्व0 राधेश्याम अग्रवाल निवासी पंडितवाडी पो0 प्रेमनगर जनपद देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी कि शिमला बाईपास रोड स्थित उनके राजेश फ्यूल पैट्रोल पम्प में दिनाँक 17-02-2026 को डम्फर सवार 03 व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन में डीजल डलवाया गया, इस दौरान पैसों के भुकतान को लेकर उनका पेट्रोल पंप कर्मियों से विवाद हो गया तथा मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-बीजे-0090 से आये उनके परिचित द्वारा पैट्रोल पम्प पर आकर पैट्रोल पम्प पर आग लगाने की कोशिश करते हुए पेट्रोल पंप कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-146/2026 धारा 327(2)/62/351(20 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त अनस पुत्र अकरम को दिनाँक 22-02-2026 को मोहिनी रोड रिस्पना नदी के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
अनस पुत्र अकरम निवासी परवल गाँव, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी नयागाँव
2- का0 अरुण कुमार

More Stories
उत्तराखंड पुलिस ने निभाया मित्रता और सेवा का धर्म,करीब 15 यूनिट रक्तदान कर 45 लोगो की जान बचाने का किया प्रयास !
जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण; पैथोलॉजी लैब का समय 1 घंटे बढाया ; अनुबन्धित चंदन लैब की 24 घंटे उपस्थिति की पिछले 03 माह की रिपोर्ट को किया तलब !;
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,लगभग 36 लाख कीमत की स्मैक के साथ मौ उमर को किया गिरफ्तार !