
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है नैनीताल पुलिस ने लगभग 36 लाख कीमत की 121 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आपको बता दे की एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में माह नवंबर से अब तक 55 नशे के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 44 अभियोग दर्ज किए गए हैं। जिसमें 7.96 किलो चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलो गांजा, और 180 नशे की गोलियां, 24 कैप्सूल तथा 993 नशीले इंजेक्शन की गई है बरामदगी प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 को मनोज कुमार कत्याल पलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण एवं दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा* के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
*अभियुक्त का विवरणः*
० उमेर (उम्र 24 वर्ष), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा)।
*कानूनी कार्रवाई :-*
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 31/26 (धारा 8/21 NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
*सराहनीय पुलिस टीम :-* इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे:
*1.* उ0नि0 मनोज यादव (कोतवाली बनभूलपुरा)
*2.* कानि० दिलशाद अहमद (कोतवाली बनभूलपुरा)
*3.* कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG)
*4.* कानि० संतोष बिष्ट (SOG)
📍*अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस का प्रहार*
जिले में नशे के खिलाफ चल रहे इस महाभियान के तहत कल दो अन्य बड़ी सफलताएं भी मिलीं :-
▫️*रामनगर :-*
एक तस्कर को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
▫️*लालकुआं :-*
दो अभियुक्तों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ सलाखों के पीछे भेजा गया।
👉 *एसएसपी का संदेशः “नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है।”*
नोट:– पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2000 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!