September 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही, करीब 6 किलो अवैध गांजे के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, पकड़ी गई अभियुक्ता बिहार से लाकर थी मजदूरों को बेचने की फिराक मे, पकड़ी गई महिला का पति नशा तस्करी के आरोप मे पहले से ही खा रहा है जेल की रोटियां .!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने *”ऑपरेशन प्रहार”*तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थो के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से 05 किलो 992 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है पकड़ी गई महिला तस्कर बरामद गांजे को बिहार से लेकर आई थी और औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की फिराक में घूम रही थी गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेलनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 01/06/2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास से एक महिला को 05 किलो 992 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 335/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त गांजे को वह बिहार से लेकर आई थी, जिसे वह सेलाकुई तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व स्थानीय नशेड़ियों को बेचने ले जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-*

 

निर्मला पत्नी धर्मेंद्र साहनी निवासी निकट ट्यूबवैल नंबर 4, ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण :-*

 

05 किलो 992 ग्राम गांजा

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार

2- हे0का0 सुशील कुमार

3- का0 प्रवीण कुमार

4- का0 नितिन सैनी

5- म0का0 संजू

You may have missed

Share