
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
एसएसपी दून की सख्ती का असर लगातार दिखाई दे रहा है आज पटेलनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध देसी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी पिस्टल को बेचने के लिए अमरोहा से देहरादून पहुंच गया था आपको बता दे की अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ साथ संदिग्धों को तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस चेकिंग के दौरान सेंट ज्यूड चौक के पास जीएमएस रोड से एक अभियुक्त मौ0 उबैदुल रहमान पुत्र उवैस आलम को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 331/2026, धारा- 3/25 Arms Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त देशी पिस्टल को वह अपने गांव से देहरादून बेचने के लिए लाया था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
मौ0 उबैदुल रहमान पुत्र उवैस आलम निवासी मौहल्ला जोई जोया देहात, थाना डिडौली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
01 देशी पिस्टल 32 बोर
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 बलवीर सिंह रावत
3- कानि0 नितिन सैनी
4- कानि0 विवेक राठी
5-कानि0 प्रदीप
6-कानि0 विक्रांत

More Stories
टिहरी पुलिस की सतर्कता से एक है परिवार चार लोगो की बचाई जान,चारो लोग गंगा स्नान के दौरान बह गये थे गंगा के तेज़ बहाव मे, टिहरी पुलिस के जवानो ने अपनी जान पर खेलकर बचाई चारो की जान.!
देहरादून की विकासनगऱ पुलिस और डोईवाला पुलिस ने दिलशाद जावेद और फरीद को लाखो रुपयों के अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल. !
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त