
आज पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांo नाoपुo राजेन्द्र प्रसाद जी का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। राजेन्द्र प्रसाद जी लंबे समय से किडनी तथा लिवर की बीमारी से ग्रस्त थे, जिनका एम्स ऋषिकेश से उपचार चल रहा था, जो 01 सप्ताह पूर्व ही एम्स से डिस्चार्ज होकर घर आये थे, पर दोबारा स्वास्थ्य खराब होने के कारण परिजनों द्वारा 03 दिन पूर्व उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद जी मूल रूप से ग्राम – जाखनी, जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले थे तथा वर्ष 2022 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद जी के परिवार में उनकी पत्नी तथा 03 बच्चे (02 पुत्री तथा 01 पुत्र) है, जो वर्तमान में त्यागी रोड देहरादून में किराये पर रह रहे है।

More Stories
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
चाराधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर, मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा में आई है तेजी
अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार जारी है एमडीडीए का अभियान, 2 भवन सील