
होली से एक दिन पहले राजपुर रोड पर खून की होली खेलने वाली मर्सिडीज़ कर को देहरादून की पुलिस ने एक खाली प्लॉट से बरामद कर लिया है आपको बता दे की कल रात को राजपुर रोड पर हुई एक्सीडेंट की घटना में एसएसपी देहरादून की लगातार निगरानी /निर्देशन में घटना करने वाले वाहन के दिल्ली से क्रय किए जाने की जानकारी मिली जिस संबंध में रात को ही देहरादून पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंचकर विस्तृत जानकारी जुटाई गई व देहरादून पुलिस की विशेष टीम द्वारा रात को ही चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मलिक के संबंध में पूछताछ/जानकारी की जा चुकी है, देहरादून में पुलिस की कई टीमों द्वारा रातभर सघन सर्च एवं चेकिंग अभियान के दौरान सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को बरामद किया गया है। वाहन के स्वामी के संबंध में पुलिस द्वारा पूर्ण जानकारी मिल गयी है, जल्द ही पूरे घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।*

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद बांसुरी स्वराज ने टपकेश्वर मंदिर में छठ पर्व के अवसर पर की सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा अर्चना
ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ महापर्व की तैयारियाँ अंतिम चरण में, हजारों श्रद्धालु करेंगे भगवान सूर्यदेव की आराधना
न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालो के विरुद्ध होगी विधिक कार्रवाई