
आज ही के दिन सन 2019 मे देहरादून के फोटोग्राफर्स द्वारा एक समिति का गठन किया गया जिसक नाम देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी रखा गया. तभी से सोसाइटी का पहला कार्य सभी सदस्यों के सहयोग से बेजुबान पशुओ के लिए दवाइयाँ इत्यादि दून एनिमल वेल्फेयर सोसाइटी को दान स्वरूप दी जाती है जिससे उनके इलाज मे मदत हो सके साथ ही पिछले 6 वर्षो मे समिति व सभी कैमरा कंपनियो के संयोग से सैक्डो वोर्कशॉप हो चुकी है.
इस वर्ष 20 दिसंबर 2024 को समिति के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्षो की तरह दवाइयाँ दून एनिमल वेल्फेयर सोसाइटी को समिति के सदस्यों द्वारा प्रदान की गयी समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा जी ने उनके द्वारा की जा रही बेसहारा बीमार व दुर्घटनाओ मे जख्मी हुए पशुओ की सेवा की सराहना की व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया. समिति के पदाधिकारियों न संस्थापक मिली कौर व अश्वनी कुमार को स्मृति चिंह दिया गया समिति से कार्यक्रम मे गौरव नागपाल, आसिफ, विजय, शिवराज ठाकुर, नरेश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, संजय मित्तल, गगन बतरा परविंदर सिंह, देवेश प्रजापति, अमित मेहरा, विकास गुप्ता, शुभम शर्मा, आशीष रावत, धीरज नेगी, मनीष वर्मा, एम. एस. रावत जी, गुलज़ार सिंह, अजय कुमार, रेहान, आदिल, अंकुर आदि लोगो ने भाग लिया।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त