
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
उत्तराखंड क़ी राजधानी देहरादून में आज बेखौफ पलंबर ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया थाना रायपुर से सटे विष्णु लोक मे बदमाशों ने तीन लोगों की बेरहमी से घर में घुसकर हत्या कर दीं बताया जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तपोवन रोड पर विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशाें ने दंपती और नौकरानी की हत्या कर दी। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। घटना के वक्त घर में दंपती और नौकरानी ही थे। बताया जा रहा है कि तीनों पर बदमाशों ने किसी धार दार हथियार से कई वार किए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेजा है। मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर निवासी देहरादून व शीला निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है जानकारी के मुताबिक आज मृतक ने पलंबर को काम के लिए घर बुलाया था लेकिन किसी विवाद के चलते प्लबर ने धारदार हथियार से तीनो क़ी हत्या कर दीं फिलहाल आरोपी पुलिस क़ी हिरासत मे है घटना का पूरा ब्यौरा एसएसपी प्रमेंद डोभाल द्वारा थोड़ी देर मे पत्रकार वार्ता के दौरान दिया जायेगा.!

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश