गैरसैण (चमोली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भराडीसैंण विधानसभा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने अध्यक्ष उत्तराखंड विधानसभा रितु भूषण खंडूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रियों, विधायकों और विधानसभा सत्र में आए हुए अधिकारियों कर्मचारियों एवं मीडिया के भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर सभी की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। सभी को सम्मान के रूप में ईश्वरीय सौगात एवं मिठाई भी दी गई। सभी सदस्यों को ब्रह्मा कुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान आने का निमंत्रण भी दिया गया इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार मेहरचंद निदेशक गढ़वाल क्षेत्र, उत्तराखंड बीके नीलम, बीके उषा, बीके सरिता, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना कांडपाल आदि मौजूद थे।

More Stories
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल
गोचर नदी मे छलांग लगाने वाले युवक क़ी डूबने से हुई मौत, sdrf ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव किया बरामद.!
आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता, एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान