
जॉलीग्रांट, देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विवि का पांचवां दीक्षांत समारोह 24 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है इस दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट अतिथि व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगे।दीक्षांत समारोह 24 दिसंबर को 12 बजे से विवि कैंपस में शुरू होगा। आगंतुकों से 11 बजकर 45 मिनट पर स्थान ग्रहण करने की अपील की गई है।
दीक्षांत समारोह के बाबत विवि के कुलसचिव की ओर से सुरक्षा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
सुरक्षा निर्देश
1. यह निमंत्रण-पत्र अहस्तांतरणीय है। प्रवेश सिर्फ आगुंतकों के लिए सीमित है। प्रत्येक कार्ड पर 02 (दो) व्यक्तियों का प्रवेश मान्य है। 13 (तेरह) वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्रवेश वर्जित है।
2. आगुंतको से अनुरोध है कि वह 11:15 बजे तक दीक्षांत समारोह पंडाल में अपना स्थान ग्रहण कर लें व कार्यक्रम के अन्त तक अपने स्थान पर बने रहें।
3. आगुंतकों से अनुरोध है कि दीक्षांत समारोह पंडाल में प्रवेश पाने हेतु इस निमंत्रण-पत्र को इसके कवर सहित एवं पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेन्स, मतदाता पहचान-पत्र आदि साथ लायें ।
4,समारोह मे अटैची,हैंडबैग,कीसी भी प्रकार का शस्त्र कैमरा मोबाइल अथवा छाता लाना सख्त मना है
5 समारोह मे काला कपडा जैसे काली कमीज,कुर्त या मफलर इत्यादि लाना सख्त मना है
6.आगुन्तकों से अनुरोध है कि वह शैक्षणिक शोभायात्रा के समारोह पंडाल आगमन पर अपने स्थान पर खड़े हो जायें और उनके स्थान ग्रहण करने के उपरान्त ही अपना स्थान ग्रहण करें।
7. आगुंतको से अनुरोध है कि वह दीक्षांत समारोह कार्यक्रम की समाप्ति पर शैक्षणिक शोभायात्रा के प्रस्थान के समय अपने स्थान पर खड़े हो जायें ।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील, सुनियोजित विकास से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
एसटीएफ की अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही हुई तेज,एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में एक कार से भारी मात्रा में अवैध शस्त्रो का जखीरा व कारतूस हुए बरामद,
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ,वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश.!